प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मिर्जापुर में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाग के दौरान घायल आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज अझारा की छात्रा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है। मामला अगस्त 2025 का है। लालगंज कोतवाली के रामपुर गांव निवासी बृजेश सिंह की 15 वर्षीय पुत्री कीर्ति सिंह उक्त विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी। स्कूल के बच्चे 5 से 8 अगस्त 2025 तक मिर्जापुर चुनार के डॉक्टर सरिता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाग करने गए थे। बृजेश की बेटी कीर्ति भी इसमें प्रतिभाग करने गई थी। वहां 6 अगस्त को प्रतियोगिता के दौरान कीर्ति सिंह के दाहिने पैर के घुटने में पत्थर घुसने से गंभीर चोट आ गई। छात्र-छात्राओं को ले जाने वाली टीम ने इसकी सूचना नहीं दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.