बदायूं, नवम्बर 29 -- बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि किशन शर्मा, राजन मेंहंदीरत्ता और डॉ. राजीव कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। 200 मीटर हर्डल रेस में बच्चों ने बेहतरीन संतुलन और गति का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। रस्साकशी प्रतियोगिता में टीमों ने जोरदार मुकाबले से मैदान में रोमांच भर दिया। हर्डल रेस में हर्षित, शहजील, संध्या, संजय, केशव, मनीष, संगीता और मुस्कान विजेता रहे। डायरेक्टर वीपी सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। दीपक शर्मा ने बच्चों की ऊर्जा और प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर सीके शर्मा, परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.