नई दिल्ली, जून 20 -- भारतीय युवाओं के बीच स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज हमेशा से रहा है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी अपनी स्पोर्ट्स टूरर बाइक निंजा 1100SX पर जून, 2026 में बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान कावासाकी निंजा 1100SX खरीदने पर ग्राहक 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन कावासाकी की नई Ninja 1100SX एक बेहतरीन स्पोर्ट्स टूरर बाइक है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह बेहद एग्रेसिव और मस्कुलर लुक के साथ आती है। इसमें सिग्नेचर निन्जा स्टाइलिंग, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, और फुल LED लाइटिंग सेटअप दिय...