नोएडा, मई 10 -- दिल्ली-एनसीआर से 50 से अधिक बाइक चोरी करने की बात कबूली नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। रेकी करने के बाद दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया । सेक्टर-39 और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से छह चोरी की बाइक और चार चाकू बरामद किए गए।

पूछताछ में खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से 50 से अधिक बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की पुरानी वारदातों की जांच में जुटी है। नाबालिग आरोपियों को बाल संरक्षण नियमों के तहत अभिरक्षा में लिया गया है। दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि...