मथुरा, मार्च 21 -- संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फिएस्टा-2026 की चैंपियनशिप ट्रॉफी पर विध्यांचल हाउस ने कब्जा जमाया। विध्यांचल हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 स्वर्ण पदक जीते। वहीं शिवालिक हाउस ने आठ स्वर्ण पदकों के साथ रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। पुरस्कार वितरण समारोह के विशिष्ट अतिथि एशियन गेम्स में शूटिंग के रजत पदक विजेता शार्दुल विहान आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश देते हुए कहा कि असफलताओं से घबराए बिना लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करना संभव है। इस अवसर पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।समारोह की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.