बरेली, अप्रैल 4 -- आईडीए कैंट की ओर से चिकित्सकों के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. अनूप आर्य ने बताया कि इस आयोजन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें सैक रेस (बोरा दौड़), लेमन रेस, 100 मीटर की दौड़, चक्का फेंक आदि खेल आयोजित हुए। आईडीए कैंट के अध्यक्ष डॉ. रुचिर कुमार, सचिव डॉ. सलिल बलदेव, कोषाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. पल्लवी, डॉ. इला, डॉ. सविता आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.