स्पोर्ट्स क्लब ने जय हिंद क्लब को हराया
मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी,निप्र। जिला फुटबॉल लीग मैच के तीसरे दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच अंडर-12 का रात 12 बजे से खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम चकिया एकेडमी चकिया के बीच खेला गया। दोनों टीम निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं कर पायी। बेस्ट 22 चकिया एकेडमी चकिया के जर्सी नंबर 10 शुभम कुमार को जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभाकर जयसवाल ने दिया। दूसरा मैच अंडर 17 के मैच में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी को 2-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले 21 वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 17 अंश कुमार ने एक गोल कर स्कोर 1-0 किया। मध्यांतर के बाद 69 वें मिनट पर जर्सी नंबर 8 मो शम्मी आलम ने गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा। तीसरा मैच में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.