मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी,निप्र। शहर के स्पोर्ट्स क्लब छतौनी में सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग मैच का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच अंडर 12 का स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम इलेवन स्टार लखौरा के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने इलेवन स्टार लखौरा को 1-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले 15 वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 06 शिवम कुमार ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। जो अंत तक कायम रहा। बेस्ट 22 का पुरस्कार स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 4 सत्यम कुमार को स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अमित सेन ने दिया। मैच के पूर्व स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अमित सेन, दानापुर रेल के पूर्व सचिव श्याम बाबू सिंह, पटना फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार सिंह, सीता...