सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। पीएम श्री योजना के तहत जिले के 17 परिषदीय स्कूलों में अत्याधुनिक खेल के मैदान का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए बॉलीबाल, बैडमिंटन व फुटबाल आदि खेल खेलने की व्यवस्था की जाएगा। इसके अलावा यहां पर ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगें। जिसको लेकर शासन की ओर से बजट जारी हो चुका है। विभाग ने खेल मैदान के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 17 पीएम श्री परिषदीय स्कूलों में खेल के मैदान का निर्माण होना है। शासन की ओर से 3.70 लाख का बजट आवंटित किया गया है। खेल के मैदान में बच्चों के लिए बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केट बाल कोर्ट व ओपन जिम आदि की व्यवस्था ...