जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने जमशेदपुर एफसी के स्टाफ और कोचों के लिए स्पोर्ट्स कोड ऑफ कंडक्ट पर वर्कशॉप आयोजित की। सेशन में नैतिक व्यवहार, टाटा वैल्यूज़ के पालन और युवा खिलाड़ियों के विकास के साथ प्रोफेशनल आचरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। कोचों को सिखाया गया कि कैसे एथलीटों के लिए सम्मानजनक और सकारात्मक माहौल तैयार करें। वर्कशॉप में हेड कोच स्टीवन डायस, गोलकीपर कोच हर्षद मेहर, जीएम प्रशांत गोडबोले सहित अन्य स्टाफ शामिल हुए। सेशन ने टाटा स्टील और जमशेदपुर एफसी के संयुक्त लक्ष्य-स्किल और कैरेक्टर आधारित स्पोर्टिंग इकोसिस्टम-को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...