इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। स्पोर्ट्स कालेजों में सत्र 2026-27 में कक्षा 6, 9 व 11 में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई है। आवेदक आवश्यक प्रपत्रों के साथ sportscollegelko.in अथवा https://khelsathi.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते है। आवेदन में जिन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होगी उनमें अभ्यर्थी का आधार कार्ड, माता पिता का आधार कार्ड, परमानेन्ट एजूकेशन नम्बर, विद्यालय यूडाईस कोड, अभ्यर्थी का नवीन फोटो, अभ्यर्थी एवं अभिभावक का स्केन किया हुआ हस्ताक्षर, अभ्यर्थी का जन्म प्रमाण-पत्र, अभ्यर्थी का पिछले कक्षा का अंक प्रमाण-पत्र, ई-मेल आईडी तथा वाट्सअप मोबाईल नम्बर जरूरी है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन को करें आवेदन अधिक जानका...