स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए सात खिलाड़ियों ने अंतिम ट्रायल्स में बनाई जगह
अंबेडकर नगर, जून 2 -- अम्बेडकरनगर ,संवाददाता। जनपद के एकलव्य स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सात हॉकी खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय अंतिम ट्रायल के लिए हुआ है। यह अंतिम ट्रायल तीन और चार जून को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए जिले के खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक ट्रायल अयोध्या में आयोजित हुआ था, जिसमें विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले के सात खिलाड़ियों को अंतिम चरण के लिए चुना गया है। स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शाकिर और शिवानी जबकि कक्षा नौ के लिए फिरदौस, शिवम, अभय, शिवम पाल और सत्यम अंतिम ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.