स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेस सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसमें क्लास छठवीं, नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक इच्छुक बालक और बालिकाएं आवेदन कर सकते है। इसके मानक भी निर्धारित किये गये है। 21 और 22 मई को होगा ट्रायल। इससे संबंधित जानकारी के लिए कोई भी खिलाड़ी नेहरू स्टेडियम स्थित कार्यालय में संपर्क करते हुए जानकारी ले सकते है। इसकी जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.