देहरादून, नवम्बर 9 -- राज्य स्थापना दिवस पर खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 बालक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीता। टीम ने फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ को 03-01 के अंतर से शिकस्त दी। पवेलियन ग्राउंड में शनिवार को प्रतियोगिता खेली गई। सुबह पहले सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और पिथौरागढ़ मैदान में उतरे। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज 03-0 के अंतर से विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून को स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने 02-01 के अंतर से शिकस्त दी। फाइनल में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीर, अंशुमन और दिक्षित ने 01-01 गोल किया। पिथौरागढ़ के लिए मनीष ने एक मात्र गोल दागा। मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने खिलाड़ियों को पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.