स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीती जूडो चैंपियनशिप
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा जूडो प्रतियोगिता (बालक वर्ग) आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। नैनीताल जिले की टीम उपविजेता रही और ऊधमसिंह नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग 25 किग्रा में नैनीताल के सौरभ बोरा, 30 किग्रा में मयंक मेहरा और 50 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्य शाही ने स्वर्ण जीता। 35 किग्रा में देहरादून के समीर सिंह व 40 किग्रा में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रिंस पाल प्रथम रहे। अंडर-17 वर्ग 40 किग्रा में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के वैभव पाल, 45 किग्रा में स्वराज और 60 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु ने बाजी मारी। 50 किग्रा में नैनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.