वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को खेल छात्रावास अयोध्या ने अयोध्या मंडल को 5-0 और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने वाराणसी मंडल को 5-0 से पराजित किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में खेले गए पहले सेमीफाइनल में खेल छात्रावास अयोध्या की अपराजिता और विभव ने शुरू से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनका भरपूर साथ श्रद्धा ने दिया। तीनों खिलाड़ियों ने अयोध्या मंडल को हर मोर्चे पर पीछे छोड़ते हुए मुकाबला जीता। अपराजिता और विभव ने दो-दो और श्रद्धा ने एक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मेजबान वाराणसी मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। शुरू में वाराणसी मंडल की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर पर दबाव बनाया। हर बार स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की डिफेंस लाइन ने मुस्तैदी से उसे बेकार कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.