बरेली, मार्च 16 -- 'एक मंडल-एक स्पोर्ट्स कॉलेज' नीति के तहत बरेली में भी स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जानी है। इसके लिए 50 एकड़ जमीन की खोज की जा रही है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज को भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना है। यूपी को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक मंडल-एक स्पोर्ट्स कॉलेज' नीति शुरू की है। इसके तहत हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाना है, जहां पढ़ाई के साथ खेल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ओलंपियंस तैयार करने के लिए यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में भी कार्य करेंगे। यह योजना ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने, स्थानीय स्तर पर कोचिंग देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में संजीवनी साबित होगी। बजट 2026-27 में नए स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाने को 80 करोड़ रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.