सहारनपुर, मई 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के निर्देश पर सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज समेत प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। इन पांचों कॉलेजों में इस सत्र में कुल 518 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक चयन परीक्षा व चयन ट्रायल्स 15 व 16 मई को गांधी पार्क के पास डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होंगे। ट्रायल्स में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, भारोत्तोलन (केवल बालक), हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और जूडो (बालक व बालिका) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू...