बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने सत्र 2026-27 में स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश के लिए कुल 518 संभावित सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्टस कालेजेज सोसाइटी गुडम्बा कुर्सी रोड लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर व सहारनपुन में सत्र 2026-27 में कुल 518 खिलाड़ियों का प्रवेश होना है। इच्छुक अभ्यर्थी sportscollegegkp.in एवं khelsathi.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.