स्पोर्ट्स किट खरीद के मामले में बीएसए निर्दोष करार
मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में खरीदी गई स्पोर्ट्स किटों सहित 14 बिंदुओं पर की गई जांच की रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय भेज दी गई है। जांच अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर चल रही जांच पूरी की और पूरे प्रकरण में बीएसए व पटल सहायक को दोषी नहीं पाया है। इस प्रकरण में डीएम के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायतकर्ता ने शिकायतें भेजी थी। खास बात यह है कि जो शिकायतकर्ता है उसका विभाग से कोई लेना-देना नहीं है और वह पेशे से मजदूर है। मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परिषदीय स्कूलों में स्पोर्ट्स किटों की खरीद में गड़बड़ी की गई है। इन किटों का स्तर बेहद घटिया है, इसकी गुणवत्ता की जांच भी नहीं करवायी गई। ये शिकायत डीएम के पास पहुंची तो डीएम ने सीडीओ से रिपोर्ट मांग ली। सीडीओ ने मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.