अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। खेल निदेशक की ओर से 24 से 28 मार्च तक आयोजित की जा रही ओपन स्टेट आमंत्रण पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्पोर्ट्स कालेज सैफई और दूसरे मैच में कानपुर एकादश की टीमे विजयी रहीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना ने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को मुख्य अतिथि रहे अपर जिलाधिकारी भू.रा. गजेन्द्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच स्पोर्ट्स कालेज सैफई एकादश एवं हरदोई एकादश के बीच खेला गया, जिसमें हरदोई ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 76 रन बनाये। स्पोर्ट्स कालेज की तरफ से सक्षम ने सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.