गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पोर्टस कालेजेस सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर, मेजर ध्यान चन्द स्पोर्टस कालेज सैफई एवं स्पोर्टस कालेज सहारनपुर में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसमें क्लास छठवीं, नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक इच्छुक बालक और बालिकाएं आवेदन कर सकते है। इसके मानक भी निर्धारित किये गये है। 21 और 22 मई को होगा ट्रायल। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश को ट्रायल 15 मई से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...