स्पोर्ट्स कार और बाइकों का शौक, प्यारी थी 'ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी', प्रतीक के ऑटो कलेक्शन में क्या-क्या?
प्रमुख संवाददाता, मई 14 -- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस और करोड़ों की सुपरकारों को लेकर चर्चा में रहते थे। प्रतीक यादव को स्पोर्ट्स कार और बाइकों का बहुत शौक था। उन्होंने वर्ष 2016 के अंत में लैम्बोर्गिनी हुरकान दिल्ली से खरीदी।प्रतीक को सबसे प्यारी थी ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी यह कार जब लखनऊ में सड़क पर निकलती थी तो आने जाने वाले कई वाहन ठिठक जाते। लोग रुक कर देखते क्योंकि लखनऊ में इसके पहले ऐसी कार किसी ने नहीं देखी थी। प्रतीक ने इस कार को 'ब्लू बोल्ट' नाम दिया क्योंकि यह आसमानी रंग की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.