लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी में खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सात करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर विकसित किया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों की चोट का आत्याधुनिक मशीनों से इलाज होगा। लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में विकसित किए जा रहे सेंटर में खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल संबंधी चोटों के उपचार, फिजियोथेरेपी, पुनर्वास, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और खेल प्रदर्शन की विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें आम लोग भी इलाज करा सकेंगे।

फिटनेस से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक एकीकृत व्यवस्था सेंटर में खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स साइंस आधारित प्रशिक्षण, पोषण संबंधी परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मार्गदर्...