लखनऊ, मार्च 15 -- सरोजनीनगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में कार्यरत एक महिला कर्मी ने रविवार दोपहर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हाई परफॉर्मेंस एनालिस्ट (उच्च प्रदर्शन विश्लेषक) पद पर कार्यरत आंद्रेला गौस (36) मिश्रा कॉलोनी में किराए पर रहती थीं। सुमन ने बताया कि रविवार दोपहर आंद्रेला गौस अपने कमरे में रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटक रही थी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और सरोजनीनगर स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पति को घटना की सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...