वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। खेल निदेशालय की ओर से प्रयागराज में 24 से 26 मार्च तक हुई सीनियर राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता हुई। इसमें वाराण्सी की टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में अयोध्या और वाराणसी के बीच कांटे की टक्कर हुई। वाराणसी की तरफ से प्रीति पटेल और प्रीति यादव ने तेज आक्रमण की शुरुआत की। अयोध्या की टीम जब तक संभलती तब तक वाराणसी ने दनादन दो गोल दागकर बढ़त बना ली। जवाब में अयोध्या की टीम ने काउंटर अटैक किया। हॉफ टाइम तक स्कोर 15-15 रहा। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने अटैक और तेज कर दिया। वाराणसी की तरफ से अनीशा सिंह और काजल पटेल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिसके कारण कभी वाराणसी की टीम आगे तो कभी अयोध्या की टीम आगे। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले स्कोर 26-26 था। मैच समाप्त ...