वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रॉयल क्लब ने रविवार को द्वितीय रामदुलारी स्मृति बालिका आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में स्टार क्लब को पेनल्टी स्ट्रोक में 5-4 से पराजित कर विजेता ट्राफी जीत ली। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 13वें मिनट में अंजली ने गोल कर रॉयल क्लब को 1-0 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद रॉयल क्लब की मोनिका ने रिवर्स फ्लिक से स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। 18 वें मिनट में अंजली ने तंशु गौड़ के सटीक पास पर गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। तीन मिनट बाद सत्य यादव के पास पर रॉयल क्लब की सोनल ने गेंद तख्ता से टकराकर स्कोर 2-2 कर दिया। हॉफ टाइम तक यही स्कोर कायम रहा। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने बाएं छोर से आक्रमण की नीति अपनाई। 28वें मिनट में स्टार क्लब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.