वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। सतना में 19 से 22 मार्च तक हुई पांचवीं फेडरेशन कबड्डी प्रतियोगिता भारतीय रेलवे की महिलाओं ने जीत ली है। सतना के स्टेडियम में खेले गए एकतरफा खिताबी मुकाबले में रेलवे ने हरियाणा को 34-24 से परास्त किया। टीम में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी में वाणिज्य विभाग में कार्यरत खुशी सिंह भी शामिल थीं। रेडर रोजिशन से खेलने वाली खुशी ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार ने खुशी को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.