वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना खेल संघ के पूर्व फुटबॉल कोच 80 वर्षीय मानिक लालकर का बुधवार को कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। गुरुवार को बरेका फुटबॉल अकेडमी के प्रशिक्षक विनोद कनौजिया की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में पंकज पांडे, मनमीत सिंह, विनोद कनौजिया, अरविंद कुमार, अखिल जोशी, रुस्तम पाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.