कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में काउंटी क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में खेरापति क्लब ने सी स्पोर्टिंग यूनियन को चार रन से पराजित किया। गीता देवी मैदान पर हुए पहले मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 132 रन बनाए। टीम की ओर से अनुग्रह तिवारी ने 42 रन, अर्चित त्रिपाठी ने 26 रन और उज्ज्वल गुप्ता ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में इंदर शर्मा ने पांच और आशीष सविता ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी काउण्टी क्लब ने 26.4 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से वेद प्रकाश ने 38 रन, आशीष ने 25 रन और अंशुमन ने नाबाद 46 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु और रौनक को एक-एक सफलता मिली। इंदर शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.