चाईबासा, अप्रैल 13 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नोवामुंडी ब्वॉयज क्लब की ओर से आयोजित डे नाइट तीन दिवसीय कोल्हान कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच स्पोर्टिंग क्लब गुना बनाम फील्ड मास्टर चौटिया टीम के बीच खेला गया। स्पोर्टिंग क्लब गुना टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते 3-2 से हराकर कोल्हान कप पर कब्जा जमाया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी समेत 1.31 लाख रुपये का चेक और पराजित टीम के खिलाड़ियों को 80 हजार रुपये की चेक समेत ट्रॉफी प्रदान किया गया। कृष्णा हेम्ब्रम को मैन ऑफ द सीरीज, जग्गू मुर्मू को बेस्ट स्कोरर, शुक्ला मार्डी को बेस्ट स्कोरर और गोविंद मांझी को बेस्ट गोलकीपर पुरस्कार से नवाजा गया। सभी खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये नकद समेत व्यक्तिगत ट्रॉफी दिया गया। फाइनल में मुख्य अतिथि डी विजेंद्रन, चीफ...