आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए खेल निदेशालय ने स्पोर्टस स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। डीएम प्रणय सिंह ने स्टेडियम में हॉल के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। खेल निदेशालय ने हाल के निर्माण को मंजूरी के साथ तीन करोड़ 56 हजार रूपए की पहली किश्त भी जारी कर दी है। इस हॉल का निर्माण 10.44 करोड़ रूपए की लागत से होगा। डीएम प्रणय सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण निर्धारित मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए। साथ ही कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.