स्पोर्टस कॉलेज में हॉकी एस्ट्रो टर्फ के लिए बनेगी टेक्निकल कमेटी : जिलाधिकारी
सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की लोकेशन और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे सहारनपुर के लिए गौरव की परियोजना बताया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की ड्राइंग, टॉयलेट, फिनिशिंग और अन्य निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के मुख्य अभियंता पुष्पेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य समय पर पूरा कराया जाए। डीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्था प्रत्येक दिन का कार्य चार्ट तैयार करे और उसी के अनुसार निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाए। यह भी पढ़ें- स्पोर्टस कॉलेज में हॉकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.