देहरादून, मई 15 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों के लिए कक्षा 6 में प्रवेश व खेल छात्रावासों के चयन को ट्रायल्स आगामी 19 मई सुबह 9 बजे से घंटाघर बौराड़ी स्टेडियम में होंगे। यह चयन ट्रायल्स महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज एवं बालिका स्पोर्टस कालेज में प्रवेश के लिए आयोजित होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रवेश संबंधी समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। कक्षा 6 में प्रवेश को अभ्यर्थियों को कक्षा 5 की अंक तालिका व अध्ययनरत प्रमाण-पत्र, उत्तराखण्ड का मूल या स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो नवीनतम फोटो साथ लानी होंगी。 यह भी पढ़ें- प्रवेश के लिए ट्रायल 19 मई को होगाखेलों का चयन महारा...