पाकुड़, फरवरी 17 -- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्पॉन्सर एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण सेवाएं अंतर्गत गैर-संस्थागत देखभाल योजना के तहत प्रायोजन योजना से जुड़े देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी वाले बच्चों को दी जा रही आर्थिक सहायता के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र बच्चों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाने पर बल दिया गया। बैठक में कुल 87 आवेदनों पर विचार करते हुए मार्गदर्शिका के अनुरूप पात्र बच्चों को योजना का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही 11 बच्चों के लिए अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई तथा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि...