पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के रिक्त बचे स्नातक के सीटों पर रविवार से स्पॉर्ट एडमिशन शुरू हो गया है। स्नातक की की कुल 40 विषयों के रिक्त बचे कुल 24254 सीटों पर सोमवार को स्पॉट एडमिशन अंतिम दिन लिया जाएगा। चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के स्पॉट एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा तिथि का विस्तार नहीं किया जाएगा, ऐसा पूर्व में ही नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। यूजी सत्र 2026-30 में स्पॉट राउंड के माध्यम से नामांकन हेतु चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में सूचना पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दी गई है। यूजी सत्र 2026-30 में नामांकन हेतु आवेदन करने वाले सभी संबंधित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से सूचित किया गया है कि स्पॉट राउंड में...