स्पैस्टिक विद्यालय में मातृभूमि फाउंडेशन ने सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन
हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि । मातृभूमि फाउंडेशन फॉर एजुकेशन एंड सोशल डेवलपमेंट ने 22 मार्च को स्पैस्टिक विद्यालय फॉरेस्ट कॉलोनी में एक विशेष सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों के बीच ड्राइंग बुक, कलर किट, बिस्किट, चॉकलेट एवं खेलने के लिए बॉल का वितरण किया गया। साथ ही संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें ड्राइंग करवाई, उनके साथ खेला एवं संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने लायक था। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से जुड़कर उन्हें यह एहसास दिलाया कि वे समाज के अभिन्न अंग हैं और सभी उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक दीपक कुमार, सह-संस्थापक सौरव तिवारी, कैंपेन इंचार्ज शश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.