स्पेस सेक्टर में नई ऊंचाइयां छू रहा देश, 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा भारत
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर रविवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि 100 प्रक्षेपणों और कक्षा में स्थापित 548 उपग्रहों के साथ भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसमें युवाओं और निजी स्टार्टअप्स की भागीदारी अहम है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-1 और मंगलयान से लेकर चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 तक, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम हमारी वैज्ञानिक उत्कृष्टता, महत्वाकांक्षा और नवोन्मेष की भावना को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 'विकसित भारत' की ओर बढ़ रहे हैं, हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम तकनीकी रूप से उन्नत और आत्मनिर्भर भारत को आकार देने में एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभर रहा है। यह भी पढ़ें- ची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.