नई दिल्ली, मार्च 2 -- टी20 विश्व कप में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। दो बार की टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में संजू की 50 गेंदों में खेली गई नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस तरह सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया रिकॉर्ड छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सैमसन की जमकर तारीफ की। मैच के बाद आईसीसी रिव्यू पर शास्त्री ने कहा, 'आज संजू का स्पेशल सैमसन है और वो पारी स्पेशल थी क्योंकि इस दौरान उनकी शांतचितता, उनका संयम और उनकी लय शानदार थी।' यह भी पढ़ें- रुलाएगा क्या पगले? जब तारीफ पर तारीफ किए जा रहे सूर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.