स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, 18 तक भरें
मेरठ, सितम्बर 4 -- चौ. चरण सिंह विवि ने स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में पाठ्यक्रम पूरा करने वाले ऐसे छात्र जो अंतिम वर्ष में किसी एक पेपर में फेल होने से डिग्री पूरी नहीं कर सके हैं, वे 18 सितंबर तक स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। गुरुवार से ही ये परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन हो गए। 21 सितंबर तक कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म सत्यापित करने होंगे, जबकि ये फॉर्म 23 सितंबर तक कैंपस में जमा किए जा सकेंगे। अगस्त में शुभम भड़ाना सहित विभिन्न छात्र संगठनों के स्पेशल सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए दिनभर कैंपस में धरने पर बैठने के बाद विवि ने छात्रहित में उक्त परीक्षा को अनुमति दे दी थी। विवि के अनुसार एनईपी में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एलएलबी पाठ्यक्रमों में पांचवें एवं छह सेमेस्टर जबकि बीए-एलएलबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.