प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सुलतानपुर से स्पेशल वैगन से प्रयागराज की ओर जा रहीं लखनऊ रेल मंडल की एडीआरएम नीलिमा सिंह को कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। उत्तरीय रेलवे मजदूर शाखा के अध्यक्ष अफजल खान, शाखा मंत्री धमेंद्र दुबे ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीआरएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जंक्शन के साथ ही जनपद के अन्य स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। जंक्शन पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिले। टिकट बुकिंग सहित अन्य कार्यालय कक्ष में वातानुकूलित सेवा कर्मचारियों को मिले। रेलवे पॉवरहाउस के कर्मचारियों को सीयूजी नंबर का सिमकार्ड प्रदान कराया जाए। ज्ञापन देते समय संतोष कुमार, राहुल कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संयुक्त ट्रेड यूनियन ने परेज प्रबंधन को 14 सूत्री मांग पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.