हरिद्वार, अप्रैल 30 -- नेशनल एससी-एसटी हब एवं डीआईसीसीआई की ओर से बहादराबाद हाईवे स्थित होटल में स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी विभागों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि एवं विशिष्ट अतिथि मेयर किरन जैसल ने कहा कि नेशनल एससी-एसटी हब की ओर से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का यह कार्यक्रम अवश्य ही लोगों के लिए हितकारी साबित होगा। मुख्य वक्ता नेशनल एससी-एसटी हब के इंचार्ज रवि ओरान एवं दलित इंडियन चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तर भारत अध्यक्ष कुंवर शशांक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में समावेशी उद्यमिता और नीतिगत सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। राजेन्द्र श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.