स्पेशल लोक अदालत 18 को, एनआई एक्ट के मामलों का होगा निष्पादन
सुपौल, जुलाई 8 -- सुपौल, वरीय संवाददाता जिला न्यायालय परिसर में 18 जुलाई को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनआई एक्ट के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर बुधवार को सभी न्यायिक पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो अफजल आलम ने की। बैठक में प्रभारी सचिव ने बताया कि स्पेशल लोक अदालत में केवल पैसों के लेन-देन से जुड़े (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट यानी एनआई) एक्ट से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। 100 मामलों के लिए एक न्यायिक पदाधिकारी की पीठ (बेंच) का गठन किया जाएगा, ताकि मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। प्रभारी सचिव ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एनआई एक्ट से संबंधित अधिक से अधिक लंबित एवं सुलह योग्य मामलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.