स्पेशल लोक अदालत में नहीं हो सकी जन्मभूमि विवाद की सुनवाई
मथुरा, जून 5 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की विशेष लोक अदालत में सुनवाई होनी थी, जो न्यायाधीश की अनुपस्थित में 4 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी याचिकाओं के निस्तारण हेतु सुप्रीमकोर्ट द्वारा एक स्पेशल लोक अदालत के आयोजन की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें कृष्ण जन्मभूमि के सभी पक्षकारों एवं विपक्षीगणों को न्यायालय में उपस्थित होकर समाधान पर विचार कर निर्णय का पक्ष रखना था। इस विषय में सभी पक्षकारों को डीएलएसए मथुरा द्वारा सुप्रीमकोर्ट के एक पत्र का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस प्राप्त होने के आधार पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में पक्षकार कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, अधिवक्ता हरेराम त्रिपाठी, महावीर शर्मा आदि न्यायालय सिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.