बांका, मार्च 15 -- बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्पेशल रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन युवा रोजगार एवम् कौशल विकास विभाग बांका के तत्वावधान में जिला नियोजनालय बांका के द्वारा किया गया। कैंप में ब्लिंकिट वेयर हाउस, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टाफ ब्लूम सर्विस, एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नव भारत फर्टिलाइजर, वेल्शन टेक्सटाइल्स सहित आठ नियोजक कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार कैंप में रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की भिड़ उमड़ पड़ी। ऐसा अवसर प्राप्त होने पर युवाओं में काफी खुशी और उत्साह देखा गया। कैंप में आठ नियोजक कंपनियों को कुल 575 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त हुए। जिनमें योग्यता और क्वालिफिकेशन के आधार पर 202 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन कर लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.