हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने आगामी त्यौहारों रामनवमी, ईद, और सरहुल को देखते हुए हजारीबाग प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उसके बाद हर जगह सतर्कता बरती जा रही है। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए हर एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खिरगांव और झंडा चौक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च आयोजित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.