धनबाद, अप्रैल 6 -- केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी को कोयला चोरों ने जमकर पीटा। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों को जान बचाई। कोयला चोरों ने अनुज कुमार की बेरहमी से पिटाई कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के डीएसपी और केंदुआडीह थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। हमलावरों की खोजबीन की जा रही है। कुमार मंगलम स्टेडियम के पास मुख्य सड़क पर हाइवा की लंबी कतारें लग गई थीं। स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार अपनी पत्नी काजल के साथ स्कूटी से ट्रांसपोर्टिंग मार्ग के रास्ते झरिया जा रहे थे। इसी बीच किसी बात पर ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा से कोयला उतारने वाले चोरों से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.