बरेली, सितम्बर 1 -- बरेली। स्पेशल बैक परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी विश्वविद्यालय में भटक रहे हैं। एबीवीपी के पदाधिकारियों संग पहुंचे एमबीए के छात्र हरीश वर्मा ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव से मिलकर मामले में शिकायत की। बताया कि उसकी परीक्षा 20 जनवरी को होनी थी। इसी बीच अंतर विश्वविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की वजह से परीक्षा छूट गई। यूनिवर्सिटी की ओर से टूर्नामेंट के लिए उन्हें भेजा गया था। सात महीने बीत जाने के बावजूद उनकी परीक्षा नहीं कराई है। यहां से वहां टहलाया जा रहा है। एसबीआई-पीओ की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित होनी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्पेशल बैक परीक्षा के लिए भटक रहे खिलाड़ी एमबीए का परिणाम नहीं आया तो भविष्य अधर में लटक जाएगा। मामले में परीक्ष...