मोतिहारी, जून 29 -- मोतिहारी। सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । परीक्षा को लेकर 03223 परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई । ट्रेन बेतिया से चलकर बापूधाम मोतिहारी होकर पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई। स्पेशल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी प्लेटफार्म पर 3.40 बजे के करीब बेतिया से आई। ट्रेन के आते ही प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अभ्यर्थी ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिल रही थी。

सुरक्षा में लगे रहे कर्मी: सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त बल लगाया गया था। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान ड्यूटी पर लगाये गए थे । जिला से बिहार पुलिस के आठ अतिरिक्त पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे । सभी सुरक्षा व्...