खगडि़या, जुलाई 31 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन करीब सवा सात घंटे देरी से चली। वहीं 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू दो घंटे देरी से चली। वही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रूेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15530 डाउन आनंदविहार-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...